Wednesday, March 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअज्ञात सपा कार्यकर्ताओं पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज

अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज


◆ तीन सौ वाहनों के शामिल होने का आरोप, 85 की थी अनुमति


मिल्कीपुर, अयोध्या ।  समाजवादी पार्टी की स्टार प्रचारक व मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव के रोड शो में परमिशन से अधिक गाड़ियों व कार्यकर्ताओं के पहुंचने के कारण इनायत नगर पुलिस ने अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन का मामला पंजीकृत किया है।

        गुरुवार को समाजवादी पार्टी की स्टार प्रचारक डिंपल यादव मिल्कीपुर उपचुनाव में सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद के समर्थन में रोड शो कर रही थी।रोड शो का कार्यक्रम  कुमारगंज से मिल्कीपुर पेट्रोल पंप तक करीब 9 किलोमीटर लंबा था। करीब 4:00 बजे काफिला इनायतनगर थाना क्षेत्र की सीमा में प्रवेश हुआ। काफिले में करीब 150 दो पहिया वाहन 150 चार पहिया वाहन व कई एसयूवी वाहन साथ चल रहे थे। व्यवस्था में तैनात थाना इनायतनगर के उपनिरीक्षक आलोक कुमार सिंह ने थाना कोतवाली इनायतनगर में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि काफिले के लिए कुल 85 वाहनों की परमिशन रिटर्निंग ऑफिसर मिल्कीपुर द्वारा दी गई थी, जिसमें 50 दोपहिया वाहन 25 चार पहिया छोटे वाहन व 10 एसयूवी के लिए ही आवेदन था।ध्वनि  विस्तारक यंत्र भी स्वीकृति से अधिक प्रयोग हो रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग 330 ए पर सहुलारा तिराहा पर दोनों पटरियों पर सपा कार्यकर्ताओं के वाहन इनायतनगर की तरफ आते रहे। जबकि रोड शो के लिए एक साइड से ही अनुमति थी।जिससे आवागमन की व्यवस्था बाधित हुई है तथा अत्यधिक भीड़ व वाहन के प्रयोग से चुनाव आयोग के निर्देशों का उल्लंघन हुआ।

       उप निरीक्षक आलोक कुमार सिंह की तहरीर पर इनायत नगर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध भारतीय न्याय संघिता की धारा 223(ए)के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे में पुलिस द्वारा की गई वीडियोग्राफी और फोटो के आधार पर चिन्हित कर जल्द ही नाम जल्द किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments