Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरयुवती को भगा ले जाने के मामले में पिता की तहरीर पर...

युवती को भगा ले जाने के मामले में पिता की तहरीर पर दो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज


जलालपुर अम्बेडकर नगर। थाना क्षेत्र के एक गांव से 19 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर बाइक से भगाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर जलालपुर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले के बाद से युवती के परिजनों में बेचैनी है और वे उसकी सकुशल वापसी की गुहार लगा रहे हैं।

पीड़ित पिता ने जलालपुर कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि बीते 22 जून को छोटू मिस्त्री निवासी दुधई थाना कटका और कमलेश निवासी नगपुर (कमालपुर) मिलकर उनकी बेटी को पैशन प्रो बाइक से भगा ले गए। युवती को कमलेश के घर के सामने से बाइक पर बैठाकर ले जाया गया।

परिजनों का कहना है कि जब कुछ ग्रामीणों को शक हुआ तो उन्होंने पीछा करने की कोशिश भी की, लेकिन आरोपी युवती को लेकर फरार हो गया। बाद में कमालपुर स्थित कमलेश के घर से वही बाइक बरामद हुई, जिससे अंदेशा है कि युवती वहीं कहीं आसपास हो सकती है।

पीड़ित ने पुलिस से अपील की है कि उनकी बेटी को शीघ्र बरामद कर आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया जाए, नहीं तो किसी अनहोनी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। घटना को लेकर परिजनों में तनाव का माहौल है।

इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच-पड़ताल तेज कर दी गई है। जल्द ही युवती को बरामद कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments