Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदुकानदार से मारपीट व सोने की चेन छीनने का मामला, दो आरोपियों...

दुकानदार से मारपीट व सोने की चेन छीनने का मामला, दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज


जलालपुर अंबेडकर नगर। कोतवाली क्षेत्र के उसरहा बाजार में गुरुवार शाम एक दुकानदार के साथ मारपीट, गाली-गलौज और सोने की चेन लूटने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उसरहा बाजार निवासी ओमप्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार शाम करीब सात बजे वह अपनी दुकान पर मौजूद थे। उसी दौरान अंकुश जायसवाल अपने चाचा रामप्रकाश के साथ दुकान पर पहुंचा और बिना किसी बात के मां-बहन की भद्दी गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी।

पीड़ित के अनुसार दोनों आरोपियों ने लात-घूंसे से हमला कर उसे गंभीर चोटें पहुंचाईं और जान से मारने की धमकी भी दी। इसी बीच आरोपियों ने उसके गले में पहनी लगभग 10 ग्राम की सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। घटना में ओमप्रकाश की बाईं आंख और बाएं पैर में चोटें आई हैं।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments