Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभूसा लादते समय करंट की चपेट में आने से हुई मजदूर की...

भूसा लादते समय करंट की चपेट में आने से हुई मजदूर की मौत के मामले में ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज


जलालपुर अंबेडकर नगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के अवधना इस्माइलपुर निवासी अवधेश की दो दिन पूर्व करंट की चपेट में आने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी साधना की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पत्नी ने बताया कि 27 जून को उसके पति अवधेश ठेकेदार उमाशंकर व पद्दू के साथ इस्माइलपुर गंज (हसनपुर) में ट्रक पर भूसा लादने गए थे। भूसा लोड करते समय अवधेश ट्रक का डाला बंद कर रहे थे, तभी अज्ञात चालक ने लापरवाही पूर्वक ट्रक को आगे बढ़ा दिया, जिससे वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया, हालांकि स्थानीय लोगों ने ट्रक नंबर नोट कर लिया। घायल मजदूर को तत्काल इलाज के लिए अकबरपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मालीपुर थाना अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments