Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरट्रैक्टर चालक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

ट्रैक्टर चालक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

जलालपुर अम्बेडकरनगर। बीते दिवस ट्रैक्टर के पलटने से दबकर हुई अधेड़ की मौत के मामले मे मृतक की पत्नी की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। बताते चले कि 5 मई को जैतपुर थानाक्षेत्र के वल्लीपुर गांव निवासी श्याम लाल  पुत्र सतई गांव स्थित एक दुकान पर समान लेने गये थे जहाँ थानाक्षेत्र के पंचू राजभर पुत्र लखन निवासी मठिया मिट्टी गिरा रहे थे तभी ट्रैक्टर अचानक पलट गया जिसके चपेट मे श्याम लाल आ गये और दब गये। जिन्हें काफी मशक्कत के बाद निकाल कर नगपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुचाया गया जहाँ चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जैतपुर पुलिस ने मृतक की पत्नी जितना देवी की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments