Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसपा जिलाध्यक्ष के विरुद्ध दर्ज हुआ आचार संहिता के उल्लंघन का मुक़दमा

सपा जिलाध्यक्ष के विरुद्ध दर्ज हुआ आचार संहिता के उल्लंघन का मुक़दमा


जलालपुर अंबेडकर नगर। मंच से जिलाधिकारी व कप्तान के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर उड़नदस्ता टीम के प्रभारी की तहरीर पर सपा जिलाध्यक्ष के विरुद्ध अचार संहिता के उल्लंघन की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया। बीते मंगलवार को नगर के रामलीला मैदान में चुनावी जनसभा आयोजित की गयी थी। जनसभा में सपा महासचिव शिवपाल यादव मौजूद रहे । उस समय माइक पर जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा था कि कलेक्टर और कप्तान कान खोलकर सुन ले।गठबंधन की सरकार बनते ही सभी की गुंडई खत्म हो जाएगी। वर्दी खूंटी पर और पुलिस का डंडा फेंक दिया जाएगा।सभा के दौरान मौजूद उड़नदस्ता मजिस्ट्रेट राजेश कुमार उपाध्याय ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए पुलिस को तहरीर दिया। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सपा जिलाध्यक्ष के विरुद्ध आचार संहिता की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments