Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकिशोरी से दुष्कर्म के मामले में किशोर के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज

किशोरी से दुष्कर्म के मामले में किशोर के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज


जलालपुर अम्बेडकर नगर। दुकान से लौट रही किशोरी को गांव के किशोर द्वारा जबरिया गढ्डे मे ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले मे किशोरी की माँ के शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने दुष्कर्म,पाक्सो एक्ट,एससी/एसटी समेत विभिन्न धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू कर दी है। प्रकरण जैतपुर थानाक्षेत्र के एक गाँव का है। पीड़ित माँ ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मेरी 16 वर्षीय पुत्री बीते 28 जून को गांव के बाहर स्थित दुकान से रात 9 बजे घर वापस आ रही थी तभी गांव का विपक्षी बुरी नियत से पीछे से पकड़ कर उठा ले जाने लगा। शोर मचाने पर विपक्षी उसका मुह दबाकर गांव के बाहर बनी पुलिया के पास गढ्डे मे ले गया। जहां कई बार दुष्कर्म किया और रातभर अपने पास रोके रखा। 29जून को सुबह गांव के बाहर छोड़ कर जाते समय धमकी दिया की अगर किसी से बताओगी तो जान से मार डालूँगा। पुत्री घर पहुँच कर आप बीती परिजनों को बतायी। किशोरी की माँ थाना पहुँच कर तहरीर दिया। जिसपर जैतपुर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत किया। जैतपुर थानाध्यक्ष वन्दना अग्रहरि ने बताया की मुकदमा दर्ज कर अंग्रिम कार्यवाही की जा रही है। सीओ देवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि दोनो नाबालिग है मुकदमा दर्ज हो चुका है। नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments