Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअवर अभियंता को धमकी देने के मामले में आधा दर्जन के खिलाफ...

अवर अभियंता को धमकी देने के मामले में आधा दर्जन के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

जलालपुर, अंबेडकरनगर। बिजली विभाग के अवर अभियंता के तहरीर पर पुलिस ने एक ज्ञात और पांच से छ अज्ञात के खिलाफ धमकी आदि की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए जांच पडताल शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार बीते सोमवार शाम को जलालपुर के अवर अभियंता गणेश प्रजापति वाहन से घर जा रहे थे।जब वह जमालपुर चौराहे पर पहुंचे वहां मौजूद पिंटू पाण्डेय द्वारा मेरी गाड़ी रुकवाई गई। पिंटू पाण्डेय ने अवैध धन उगाही के लिए गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। इसी बीच उसके पांच से छ अज्ञात साथी भी आ गए। जान का खतरा देखकर फोन से अपने कर्मचारियों को बुलाया। कर्मचारियों के पहुंचने से पहले ही उक्त सभी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए तथा बार बार फोन कर मानसिक उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी दे रहा है। प्रभारी कोतवाल सैफुल्लाह अहमद ने बताया कि पिंटू पाण्डेय और पांच छ अज्ञात के खिलाफ धमकी आदि की धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments