Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरयुवती को बहला फुसलाकर भगाए जानें के मामले में मुकदमा दर्ज

युवती को बहला फुसलाकर भगाए जानें के मामले में मुकदमा दर्ज

बसखारी अंबेडकर नगर। 20 वर्षीय युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला  प्रकाश में आया है। मामला बीते 12 फरवरी का बताया जा रहा है। बताया जाता है कि चौबेपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला एक परिवार 20 वर्षीय अपनी पुत्री के साथ दरगाह शरीफ किछौछा में जियारत करने के लिए रुका हुआ था।अचानक 12 फरवरी की रात में उसकी 20 वर्षीय लड़की गायब हो गई। परिजनो ने काफी खोजबीन के बाद भिदूण निवासी अनमोल के ऊपर अपनी पुत्री को पहले बहला फुसलाकर कही भाग ले जाने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।जिस मामले में बसखारी पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि मामले में प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments