Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरघर में घुसकर मारपीट करने के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा...

घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज


जलालपुर अंबेडकर नगर।  जमीनी विवाद को लेकर घर में घुसकर  मारपीट करने के मामले में पुलिस ने चार के विरुद्ध मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। घायलों को इलाज हेतु नगपुर अस्पताल भेज दिया गया। मामला मालीपुर थानाक्षेत्र के रसूलपुर बाकरगंज गांव का है।जानकारी के अनुसार जमील हसन और अब्दुल्लाह के बीच में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।पीड़ित जमील अपनी पुरानी दीवाल गिराकर नीव की खुदाई किया था जिसकी कुछ मिट्टी विपक्षी के मौके पर चली गई थी। पीड़ित परिवार किसी विवाद से बचने के लिए फिजा  से वीडियो बनवाने लगा।मिट्टी हटाते समय विपक्षी मोमिन  मोबाइल से वीडियो बना रही फिजा को मारने लगाऔर मोबाइल छीन लिया।मोबाइल छीनने के बाद  जाहिद, अब्दुल्ला और यार मोहम्मद लाठी डंडा आदि लेकर मुझे मारने लगे।जान बचाने के लिए हम सभी घर में भागे उक्त सभी विपक्षी घर में घुस गए और मेरे साथ बीच बचाव को आई मोमिना खातून और शाकुर निशा के ऊपर  हमला कर दिया। हमले से शाकूर निशा का सिर फट गया और हम दोनो को गंभीर चोटे आई। हल्ला गुहार पर ग्रामीण बीच बचाव को आते उक्त सभी भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से नगपुर अस्पताल भेजा।पीड़ित जमील हसन की तहरीर पर उक्त चार के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ देवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments