Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याघर में घुस कर मारपीट व तोड़फोड़ करने के मामले में चार...

घर में घुस कर मारपीट व तोड़फोड़ करने के मामले में चार के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज


जलालपुर अम्बेडकर नगर। घर में घुसकर मारपीट , तोड़फोड़ तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कार्यवाही शुरू कर दिया है ।

 मामला जैतपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव का है । गांव निवासी दिनेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मैं 9 जून को रात लगभग 9:00 बजे शौच कर के  विपक्षी के दरवाजे से घर वापस आ रहा था कि विपक्षी पुरानी रंजिश को लेकर और मुझे अकेला देखकर मां बहन की भड्डी भड्डी गाली देने लगे गाली देने से मना करने पर विपक्षी लाठी डंडा से मरने लगे किसी तरीके से मैं जान बचाकर भाग कर अपने घर में घुस गया तो वह लोग पीछा करते हुए घर में घुसकर मारने पीटने लगे हल्ला गोहार मचाने पर गांव के लोग बीच बचाव के लिए आते जिसे विपक्षी देखकर घर में रखी कुर्सी और मोबाइल तोड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए । पीड़ित को काफी  चोटे आयी हैं । जैतपुर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रामनाथ, हरिनाथ, अमन तथा विद्यावती के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है । जैतपुर थाना अध्यक्ष बंदना अग्रहरि ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments