Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरयुवक की हत्या के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

युवक की हत्या के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज


◆ तिघरा गांव में मिला था रक्तरंजित शव, रुपये के लेन-देन में हत्या की आशंका


जैतपुर अंबेडकरनगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के तिघरा गांव के निकट झाड़ियों में गुरुवार को मिले युवक के रक्तरंजित शव मामले में पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर ग्रामीणों ने झाड़ियों में पड़े एक युवक का शव देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराया। मृतक की पहचान राजकमल यादव उर्फ बंटी 24 पुत्र स्व. रामजी यादव निवासी ग्राम हॉसापुर, थाना अहिरौला, जिला आजमगढ़ के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की मां तारा यादव द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि उसके पुत्र का कालीप्रसाद जायसवाल पुत्र लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल निवासी अहिरौला तथा रामसिंह उर्फ बड़े पुत्र रामअजोर यादव, अवनीश यादव पुत्र सतगुरु दयाल यादव निवासी हॉसापुर और पंकज गिरी पुत्र रविंद्र गिरी निवासी विशुनपुर थाना अहिरौला से रुपये का लेन-देन चल रहा था। इसको लेकर कालीप्रसाद और रामसिंह ने राजकमल को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

तहरीर के अनुसार बुधवार रात विपक्षियों ने राजकमल को अहिरौला बाईपास पर बुलाया, जहां अवनीश और पंकज पहले से मौजूद थे। इसके बाद चारों युवक राजकमल को मोटरसाइकिल पर बैठाकर जैतपुर क्षेत्र के तिघरा गांव के पास ले गए, जहां उसकी हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया।

पुलिस ने नामजद सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। घटना से मृतक के गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments