Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष समेत पांच पर महिला से छेड़छाड़, निर्वस्त्र करने...

पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष समेत पांच पर महिला से छेड़छाड़, निर्वस्त्र करने और लूटपाट का मुकदमा दर्ज


जलालपुर, अंबेडकर नगर। कोतवाली जलालपुर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष एवं व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष समेत पांच लोगों के विरुद्ध महिला से छेड़छाड़, निर्वस्त्र करने और लूटपाट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

मामला जलालपुर क्षेत्र का है। एक महिला ने न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पति ने जीवनकाल में राजकुमार सोनी को एक कमरा किराये पर दिया था। पति की मृत्यु के बाद राजकुमार सोनी ने कमरा खाली करने के बजाय दीवार तोड़कर उसे अपनी दुकान में मिला लिया।

महिला का आरोप है कि जब वह अपने कमरे का जायजा लेने गई तो वहां मौजूद राजकुमार सोनी, आशुतोष सिंह, आदित्य गोयल, देवेश मिश्र और आनंद जायसवाल ने उसके साथ अश्लील हरकत की, कपड़े खींचे और इज्जत लूटने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपियों ने महिला से ढाई हजार रुपये नकद और कान की बाली भी छीन ली।

महिला का कहना है कि थाने और एसपी कार्यालय में शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर जलालपुर पुलिस ने पांचों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments