Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगर विवाहिता की तहरीर पर पति समेत आठ के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

 विवाहिता की तहरीर पर पति समेत आठ के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा


जलालपुर अंबेडकर नगर। दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने के मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ दहेज अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है ।पीडिता शिवानी यादव पुत्री दीप नारायण यादव निवासी घूरीपुर गड़बड़ी थाना सरपतहा जिला जौनपुर ने पुलिस को शिकायत पत्र देते हुए कहा कि 19 जून 2019 को मेरी शादी हिंदू रीति रिवाज से राम सजीवन पुत्र मेवा लाल यादव निवासी आजनपारा थाना मालीपुर के साथ हुई थी। मेरे पास ढाई वर्ष का एक पुत्र भी है, शादी के बाद से आए दिन दहेज के लिए मेरे पति राम सजीवन,ससुर मेवा लाल यादव ,सास शांति, ननद प्रमिला यादव, उर्मिला यादव, सुशीला यादव ,मनभावती देवर महेंद्र कुमार यादव एकजुट होकर मुझे प्रताड़ित करते रहते हैं और मुझसे दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर रहे हैं इन लोगों द्वारा 15 मार्च 2023 को जान से मारने का प्रयास किया गया और मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला दिया जिससे मेरा पूरा शरीर जल गया मुझे मरा हुआ समझकर छोड़ दिए थे मेरी जान किसी तरह से बची इन लोगों द्वारा दोबारा मुझे जान से मारने का प्रयास किया गया मेरे ससुराल वाले मेरे साथ रोज बर्बरता करते रहते हैं, भूखा रखते हैं मेरा संपूर्ण जेवरात, शैक्षणिक दस्तावेज तथा अन्य कागजात , लैपटॉप व मोबाइल छीन कर रखे हैं ।19 जुलाई को ससुराली जनों ने एकजुट होकर मां बहन की भद्दी भद्दी गाली देते हुए मेरा गला दबाकर मुझे लाठी व डंडों से मारापीटा जिससे मुझे गंभीर चोट आई इन लोगों से मेरी जान का खतरा है और मेरे साथ कभी भी दहेज की लालच में मेरी हत्या कर सकते हैं जो बार-बार मारने का प्रयास कर रहे हैं पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, देवर, ननद समेत आठ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments