Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदो दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में हुई युवक की मौत के मामले...

दो दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में हुई युवक की मौत के मामले में ई रिक्शा चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज


जलालपुर अम्बेडकर नगर। कोतवाली जलालपुर क्षेत्र में दो दिन पूर्व ई रिक्शा पलटने से हुई युवक की मौत के मामलें में पुलिस ने चालक के विरुद्ध लापरवाही पूर्ण तरीके से वाहन चलाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाना जैतपुर के नेवादा कलां गांव निवासिनी मुन्नी देवी ने जलालपुर पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि बीते सोमवार को उस का पुत्र कुंदन ई रिक्शा से जलालपुर से सुरहुरपुर जा रहा था।रिक्शा अमित बारी निवासी नेवादा कला चला रहा था जो नशे में था और  लापरवाही पूर्व ई रिक्शा चलाते हुए भड़भड़पुर जमालपुर मोड़ पर बिजली खम्बे से जाकर टकरा दिया और रिक्शा पलट गया। जिस पर बैठा कुंदन गम्भीर रूप से घायल होगया।राहगीर व रिश्तेदारों ने दूसरे साधन से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर लेगये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments