Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमौसेरे भाई के खिलाफ़ आई टी एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा...

मौसेरे भाई के खिलाफ़ आई टी एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा , सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो किया था वायरल


जलालपुर अंबेडकर नगर।  बहन की शिकायत पर  पुलिस ने मौसेरे भाई के विरुद्ध आईटी एक्ट आदि की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया है।प्रकरण जलालपुर कोतवाली के एक गांव की है। आजमगढ़ जनपद के कप्तानगंज थाना के खलीफतपुर निवासी सरवन कुमार की मौसी की शादी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई है। रिश्ते की वजह से सरवन कुमार यहां अक्सर आता जाता रहती था।इसी दौरान मौसेरे भाई ने अपनी मौसेरी बहन का कुछ अश्लील फोटो खींच लिया। जब मौसेरी बहन का विवाह तय हुआ तो मौसेरे भाई ने पहले  खींचे गए अश्लील फोटो को उसके होने वाले ससुरालीजनों के मोबाइल पर भेज दिया। जिसकी वजह से शादी का रिश्ता टूट गया। दोनों परिवारों के बीच हुई पंचायत में मौसेरी लड़के ने अपनी गलती स्वीकार कर ऐसी हरकत दोबारा नही करने को कहा। इस बीच सप्ताह भर पहले इसी अश्लील फोटो को मौसेरे भाई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जिससे मौसी का परिवार शर्मसार हो गया। पीड़िता कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने मौसेरी बहन की तहरीर पर आजमगढ़ जनपद के कप्तानगंज थाना के खलीफपुर निवासी सरवन कुमार के विरुद्ध आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल दर्शन यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments