◆ क्षेत्रीय प्रर्वतन अधिकारी अनंत कुमार सिंह की तहरीर पर कैंट थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
अयोध्या। क्षेत्रीय प्रर्वतन अधिकारी खनन अनंत कुमार सिंह की तहरीर पर भाजपा नेता राकेश जायसवाल तथा सरोज जायसवाल सहित 15 अज्ञात लोगों पर धमकी देना, मारपीट का केस कैंट थाने में दर्ज किया गया है। विवाद खनन से जुड़ा हुआ है। मामले में बीती रात कैंट थाने में आरोपियों व उनके सर्मथकों ने खनन विभाग के अधिकारियों के साथ गाली गलौच व तथा पुलिस कमियों के साथ अभद्रता की थी। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
दर्ज केस के अनुसार क्षेत्रीय प्रर्वतन अधिकारी खनन में ओवरलोडिंग की जांच करने सोहावल तहसील के फतेहपुर सरैया गांव गए थे। जहां जांच में एक बालू लोड ट्रक में 16 धन मीटर बालू अधिक मिला। जिसका चालान तकनीकी समस्या के कारण मौके पर नही हुआ। चालान की जानकारी वहां मौजूद लोगो ंको देकर वापस आते समय खनन विभाग के अधिकारी एक जगह रूके। आरोप है कि भाजपा नेता राकेश जायसवाल व सरोज जायसवाल ने आधा दर्जन प्राइवेट गनर तथा अन्य लोगो ंके साथ क्षेत्रीय प्रर्वतन अधिकारी खनन अनंत कुमार सिंह से मारपीट किया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। मामले में बीएन एस की धारा 192 (2), 121(1), 132, 115(2) 351(3), 352 के तहत केस दर्ज किया गया है।