Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याफर्जी कागजात के आधार पर रहने वाले कथित विदेशी नागरिक पर केस...

फर्जी कागजात के आधार पर रहने वाले कथित विदेशी नागरिक पर केस दर्ज

◆ सात अन्य आरोपियों पर भी दर्ज किया गया है मुकदमा


◆ फर्जी कागजात के आधार पर नेचुरलाइजेशन सर्टिफिकेट प्राप्त करने का आरोप


अयोध्या। फर्जी कागजात के आधार पर नेचुरलाइजेशन सर्टिफिकेट प्राप्त करने के आरोप में कथित विदेशी नागरिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप वाराणसी के अधिवक्ता ने लगाया है। मुकदमें में सात को नामजद किया गया है। मुख्य आरोपी के नगर क्षेत्र के रिकाबगंज में रहने की बात कही जा रही है। मामले में पुलिस सक्रिय हो गई है तथा जांच कर रही है।
वाराणसी निवासी अधिवक्ता राजेंद्र कुमार झा ने तहरीर में आरोप लगाया है कि महोबोधी सोसायटी ऑफ इंडिया ने उसे अपने अधिवक्ता के रूप में नामित किया है। 10 जनवरी 2024 को श्रावस्ती जिले में चाइना मंदिर से सबंधित एक मामले की पैरवी करने के लिए गया था। जहां पर उसे ज्ञात हुआ कि एक व्यक्ति ने फर्जी तरीके से नेचुरलाइजेशन सर्टिफिकेट हासिल कर लिया है। उनका यह भी आरोप है कि मुख्य आरोपी के साथ अन्य लोग फर्जी तरीके से विभिन्न जिलो में अनाधिकृत रुप से बिना भारत सरकार के परमीशन के रह रहे थे। नगर कोतवाल अश्विनी पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मुकदमे का मुख्य आरोपी कोतवाली नगर के रिकाबगंज में रहता था। फर्जी तरीके से नेचुरलाइजेशन सर्टिफिकेट या वीजा प्राप्त करने को लेकर जांच हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments