Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसड़क जाम करने पर मृतक के परिजन और पूर्व प्रधान समेत 63...

सड़क जाम करने पर मृतक के परिजन और पूर्व प्रधान समेत 63 लोगों पर मुकदमा दर्ज


◆ मालीपुर चौराहे पर शव रखकर किए गए प्रदर्शन पर पुलिस की कार्रवाई


जलालपुर अंबेडकर नगर। शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में मृत युवक का शव रखकर मालीपुर चौराहे पर सड़क जाम करने के मामले में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए मृतक के माता-पिता, भाई, पूर्व ग्राम प्रधान सहित 13 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, शनिवार को मालीपुर थाने की उपनिरीक्षक वर्षा यादव ने शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने हमराहियों के साथ मालीपुर चौराहे पर पहुंचीं, जहां शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में मृत हुए दीपक उर्फ दीपू निवासी जगतूपुर बिल्टई का शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया जा रहा था। मृतक के परिजनों द्वारा मुआवजे और अन्य मांगों को लेकर शाहगंज-अकबरपुर मार्ग तथा जलालपुर-नेमपुर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया गया था, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया और राहगीरों, श्रद्धालुओं, एंबुलेंस तथा आवश्यक सेवाओं में बाधा उत्पन्न हुई। एफआईआर में सहदेव, जगदीश, राजित, राम सुदर्शन, छल्लन सिंह समेत 13 नामजद के अलावा 40 अज्ञात पुरुष और 10 महिलाओं को आरोपित किया गया है। पुलिस का कहना है कि काफी समझाने के बाद भी प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते रहे और स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। पूर्व ग्राम प्रधान छल्लन सिंह ने कहा कि वे तो मौके पर लोगों को समझाने गए थे, लेकिन पुलिस ने उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया, जो अन्यायपूर्ण है।

मालीपुर थाना प्रभारी स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि “सार्वजनिक मार्ग को बाधित करने, शांति भंग करने और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में संबंधित लोगों के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments