Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याछुट्टा मवेशियों को पकड़ने का अभियान मिल्कीपुर में कागजो पर सीमित रहने...

छुट्टा मवेशियों को पकड़ने का अभियान मिल्कीपुर में कागजो पर सीमित रहने का आरोप

मिल्कीपुर, अयोध्या। प्रदेश सरकार द्वारा छुट्टा मवेशियों को पकड़वा कर गौशालाओं में भेजे जाने का निर्देश भले ही दिया गया हो लेकिन मिल्कीपुर क्षेत्र में छुट्टा मवेशियों को पकड़ने का अभियान हवा हवाई साबित होने का आरोप रहा है।
प्रदेश सरकार के निर्देश पर सीडीओ अयोध्या के अगुवाई में मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र में छुट्टा मवेशियों को पकड़वाने का अभियान चलाया जरूर गया था लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में अभी भी छुट्टा मवेशियों की भरमार है। मिल्कीपुर क्षेत्र में छुट्टा मवेशियों का झुंड किसानों के खून पसीना से तैयार फसलों को साफ करने से पीछे नहीं है। किसानों की रात व दिन की नींद छुट्टा मवेशियों की झुंड ने हराम कर दी है। रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बारुन, कुचेरा, सेवरा मोड, इनायत नगर, मुंगेशपुर, मिल्कीपुर, अछोरा, हैरिंगटनगंज, अमानीगंज सहित दर्जनों बाजारों में सड़क पर छुट्टा मवेशियों का झुंड इकट्ठा रहता है। सड़क पर छुट्टा मवेशियों के झुंड से आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। दुर्घटनाओं में कुछ तो गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं तथा कुछ को तो अपनी जान भी गंवानी पड़ी है। मिल्कीपुर क्षेत्र के राम भवन, कमलेश, जंगली, अभिषेक, पंकज, रामचंद्र, विशाल, रामकृपाल सहित दर्जनों किसानों तथा ग्रामीणों ने बताया यहां छुट्टा मवेशियों को पकड़ने का अभियान केवल कागजों तक ही सीमित है। यहां आए दिन सड़कों पर छुट्टा मवेशियों के झुंड को बचाने में राहगीर चोटिल होते हैं तथा कुछ तो मौके पर ही अपनी जान गवा बैठे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments