Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमिशन शक्ति अभियान के तहत चलाया गया अभियान

मिशन शक्ति अभियान के तहत चलाया गया अभियान

जलालपुर,अम्बेडकर नगर। एंटीरोमियो मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को कटका थाना क्षेत्र की विभिन्न बाजारों व ग्रामीण क्षेत्रो में अभियान चला कर महिलाओं बालिकाओं को स्वावलंबी और सुरक्षित परिवेश की अनुभूति करायी गयी।मौके पर मौजूद कटका थानाध्यक्ष अभय कुमार मौर्य,महिला कांस्टेबल शिल्पी, पूनम,विनम्रता,रेखा रानी ने शासन की तरफ से जारी महिला सुरक्षा सम्बन्धी हेल्पलाईन 1090,112,1076 की जानकारी दी। एससो अभय मौर्य ने मोहल्लों,बाजारों व सड़को पर घूम रहे लड़कों को बेवजह इधर उधर न घूमने की सख्त हिदायत दी।इस दौरान टीम ने वर्तमान में बढ़ रहे साइबर फ्राड के सम्बंध में भी जागरूक करते हुए बताया कि किसी अनजान व्यक्ति से अपना ओटीपी कभी भी शेयर न करें, यदि किसी के साथ फ्राड होता है तो तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं। टीम में कांस्टेबल आंनद,गौरव,शशिकांत मौर्य शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments