Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविकसित भारत यात्रा के तहत लगाया गया कैंप

विकसित भारत यात्रा के तहत लगाया गया कैंप


अयोध्या। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत अमानीगंज धरौली ग्राम पंचायत में कैम्प लगाया गया। कैम्प का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह ने किया। विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में लोगो को केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारें में जानकारी दी गई।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अंतिम व्यक्ति के उत्थान की अवधारणा को आत्मसात करते हुए अंतिम व्यक्ति को योजनाओं का लाभ दिया गया है। गरीबों को आवास, शौचालय, गैस व विद्युत कनेक्शन दिया गया है। इलाज के लिए आयुष्मान भारत के तहत पांच लाख की व्यवस्था की गई है। सरकार के सर्वांगीण, सर्वसमावेशी व सर्वस्पर्शी विकास से कोई वर्ग व कोई भी क्षेत्र छूटने नहीं पाया है। सरकारी की योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत पात्रों को मिला है।

उन्होंने कहा कि अयोध्या के दिव्य भव्य राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के कुछ दि नही शेष है। केन्द्र व प्रदेश सरकार के प्रयासों की बदौलत अयोध्या विश्व पयर्टन के मानचित्र पर स्थापित हो गई है। उद्यमियों की पसंद अयोध्या बनती जा रही है। रामनगरी में कई बड़े उद्यम घराने अपनो निवेश करने के लिए आतुर है। इससे क्षेत्र में रोजगार सृजन को काफी सम्बल मिलेगा। यह अयोध्या के साथ इससे जुड़े जनपदों में समृद्धि लाने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि एक बेहतर प्लान के साथ गांवो का विकास किया जा रहा है। गांवो की सड़को के मुख्य मार्गो से जोड़ा जा रहा है।

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद सांसद लल्लू सिंह का स्थानीय लोगो ने स्वागत किया। मौके पर देवेन्द्र सिंह, पवन सिंह, अशोक मिश्र, अनूप सिंह, ब्रह्म प्रकाश शुक्ल, सर्वेश तिवारी, विशाल गुप्ता, गिरजा शंकर सहित भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, स्थानीय लोगो सहित विभागीय अधिकारियों, की मौजूदगी रही।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments