Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरलड़की का पिता, लड़के की मां को लेकर हुऐ फरार के मामले...

लड़की का पिता, लड़के की मां को लेकर हुऐ फरार के मामले में चर्चाओं का बाजार गर्म


जलालपुर अम्बेडकर नगर। निकले थे पुत्री की शादी के लिए वर खोजने, लेकिन वर की मां पर दिल आ गया। दोनों मौका पाते ही फरार हो गए। यह कोई काल्पनिक अथवा किसी फिल्म की कहानी नहीं है, बल्कि यह एक सत्य घटना है। लड़के व लड़की की शादी तो नहीं हो सकी, लेकिन उनका रिश्ता जरूर बदल गया। इस घटना से वर पक्ष मे हाहाकार मचा हुआ है। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस दोनों को खोजने मे जुट गयी है। अभी तक अक्सर सुनने को मिलता था कि शादी के लिए आये लोग नशीला पदार्थ खिला कर लूटपाट कर फरार हो गये परन्तु इस बार इससे कुछ अलग ही मामला सामने आया है। विदित हो कि कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव मे जौनपुर जनपद के थाना शाहगंज के एक गाँव के निवासी अपनी पुत्री की शादी तय करने हेतु आया था। शादी को लेकर दोनों पक्षों मे बातचीत चल रही थी और लड़की का पिता अक्सर आया जाया करता था और फोन पर बात करता था। इसी बीच दोनों मे बातचीत होते होते प्यार का परवान चढ़ गया और बच्चों की शादी की बात पीछे छूट गयी।लड़की का पिता लडके की माँ का लेकर चंपत हो गया। इन दोनों के फरार होने का मामला क्षेत्र मे चर्चा का विषय बन गया है।मां के गायब होने की सूचना पर पुलिस जांच पड़ताल करते हुए तलाश करने मे जुट गयी है।जानकारी के अनुसार महिला अपने साथ लाखों रुपए व लाखों की जेवरात भी ले गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments