Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदबंगों ने घर में घुसकर दो बहनों को पीटा, एक गंभीर

दबंगों ने घर में घुसकर दो बहनों को पीटा, एक गंभीर


जैतपुर अंबेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के गोपरीचांदपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर दो बहनों को लाठी-डंडों से पीट दिया। घटना में एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

गोपरीचांदपुर निवासी चन्द्रभान गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि घटना के समय वह और उनकी पत्नी घर पर नहीं थे। घर पर उनकी पुत्रियां रागिनी गुप्ता और चांदनी गुप्ता अकेली थीं। तभी गांव के ही सोनू गुप्ता पुत्र सूर्यभान गुप्ता और श्यामा गुप्ता पत्नी सूर्यभान गुप्ता पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर गालियां देने लगे। विरोध करने पर दोनों ने लाठी-डंडों से हमला कर दोनों बहनों को बुरी तरह पीट दिया।

आरोप है कि रागिनी गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी और बेहोश हो गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर घायल को ऑटो से अस्पताल पहुंचाया।

थाना प्रभारी जैतपुर ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments