Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशादीशुदा प्रेमिका को प्रेम जाल में फंसाकर कर प्रेमी ने तोड़वा दी...

शादीशुदा प्रेमिका को प्रेम जाल में फंसाकर कर प्रेमी ने तोड़वा दी शादी, अब शादी से कर रहा है इनकार


जलालपुर अम्बेडकर नगर। प्रेमी ने नवविवाहिता को प्रेम जाल मे फसाकर शादी तोड़वा दिया फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया इसके बाद शादी करने से मना कर दिया ।पीड़िता  की तहरीर पर प्रेमी के विरुद्ध पुलिस ने दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घटना कोतवाली जलालपुर के एक गांव की है। गांव निवासिनी एक युवती का विवाह परिजनो ने धूमधाम से किया था। किंतु युवती अपने प्रेमी सुधीर निवासी जीवत उसे प्रेम जाल में फंसाकर शादी करने का झांसा दिया।  प्रेमिका अपने प्रेमी के प्यार मे पागल होते हुए पति को छोड़ तीन माह पहले अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी। कुछ दिन बाद प्रेमी अपनी प्रेमिका को गांव के बाहर छोड़ कर फरार होगया। कुछ दिन बाद पुनः प्रेमी प्रेमिका एक दूजे होने पर सहमत हो गये ।कुछ माह तक दोनों के बीच प्यार का रिश्ता चलता रहा किंतु जब प्रेमिका शादी की जिद करने लगी तो प्रेमी शादी करने से इनकार कर दिया। इस दौरान प्रेमी और प्रेमिका के परिजनों के बीच कई दौर की पंचायत हुई किंतु प्रेमी शादी न करने की जिद पर अड़ा रहा। बीते गुरुवार को प्रेमिका अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची और अपने प्रेमी के विरुद्ध  प्रताड़ना देकर दुष्कर्म आदि का आरोप लगा कर तहरीर दिया। पुलिस भी दोनों को एक साथ  रहने की कवायद करती रही, इसके बावजूद प्रेमी शादी न करने की जिद पर अड़ा रहा। पुलिस ने प्रेमिका की तहरीर पर प्रेमी युवक सुधीर निवासी जीवत के विरुद्ध दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल जलालपुर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments