Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या में जमीन खरीद फरोख्त - सांसद बोले - जांच में बहुत...

अयोध्या में जमीन खरीद फरोख्त – सांसद बोले – जांच में बहुत से लोग आएंगे कानून के शिकंजे में


अयोध्या। रामनगरी में जमीनों के खरीद-फरोख्त का मामला फिर चर्चा में है। नेताओं से लेकर नौकरशाहों पर रामनगरी में कम दामों में जमीनों को खरीदने का आरोप लगा है। मामले में समाजवादी पार्टी लगातार सरकार को घेर रही है। सपा सुप्रियो अखिलेश यादव ने भी मामले में ट्विट किया है। सांसद अवधेश प्रसाद ने भी मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

सांसद ने कहा कि भाजपा ने पूरे देश में अयोध्या के नाम पर राजनीति की है। व्यापार किया गया है। अयोध्या में बहुत बड़े पैमाने पर जमीनों की लूटपाट हुई है। उन्होंने कहा कि करोड़ अरबो रुपए की जमीन कौड़ियों के भाव ली गई है। लेने वाले कोई साधारण लोग नहीं है यह सब बड़े लोग हैं यह सब भाजपा के लोग हैं उनसे संबंधित लोग हैं। यह जमीन किसी बाहर की नहीं थी यह जमीन किसानों की थी। किसानों को तो हम भगवान मानते हैं, अगर भगवान के बाद इस धरती पर किसी का सम्मान है आदर है तो वह किसानों का है। हमारे नेता अखिलेश यादव ने इस पर अपना बयान भी जारी किया है, इन संबंध में जांच की मांग भी की गई है, मैं लखनऊ जा रहा हूं, अखिलेश यादव से मिलकर इस संबंध में बात करेंगे, यह मामला गंभीर है तो इसे गंभीरता पूर्वक लेकर उच्च स्तरीय जांच के बाद ही दूध का दूध पानी का पानी होगा, इसमें बहुत से लोग कानून के शिकंजे में आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments