मिल्कीपुर, अयोध्या। इनायत नगर थाने के पुलिस चौकी शाहगंज अंतर्गत शाहगंज बाजार में बिल्डिंग मैटेरियल व्यवसायी का शव अपनी ही दुकान के भीतर लटका मिला। पुलिस ने शव का पंचायत नामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।



