Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या में व्यापारी समाज ने भाजपा को हमेशा दिया अपना सर्मथन -...

अयोध्या में व्यापारी समाज ने भाजपा को हमेशा दिया अपना सर्मथन – सुशील जायसवाल


◆ फैजाबाद लोकसभा चुनाव परिणाम पर व्यापारी नेता ने दी प्रतिक्रिया


अयोध्या। व्यापार अधिकार मंच के संयोजक व भाजपा नेता सुशील जायसवाल ने सोशल मीडिया पर फैजाबाद लोकसभा चुनाव के परिणाम को लेकर चल रही चर्चाओं व बयान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। आवासीय कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण देश में व्यापारी समाज भाजपा से जुड़ा है, अयोध्या में व्यापारी समाज ने भाजपा को हमेशा से अपना समर्थन दिया है।

                  इस लोकसभा चुनाव में भी व्यापारियों ने भाजपा के पक्ष में ही वोट दिया है, कुछ लोग अगर वोट डालने नहीं गये व अगर अयोध्या के व्यापारी समाज में कोई असंतुष्टि है। उसे भाजपा संगठन को देखना चाहिए, अगर समय रहते संगठन ने इसकी ओर ध्यान दिया होता तो आज जैसी स्थिति नहीं रहती, उन्होंने कहा कि रामपथ व मिल्कीपुर में दुकानें तोड़ी गयी। यहां व्यापारियों के साथ संवादहीनता रही। अगर कोई निर्माण हो रहा है, तो उसका फायदा भी व्यापारियों के साथ आम जनता को भी मिलेगा। परन्तु व्यापारियों के साथ प्रेम पूर्वक संवाद करके उन्हें वस्तुस्थिति के बारें मे बताना था। उन्होंने कहा कि विधानसभा, नगर निगम चुनाव वा इस बार के लोकसभा चुनाव के ठीक पहले सड़कों की नाप नोटिसें एवं जीएसटी व खाद्य विभाग की टीम के छापे, नगर निगम के टैक्स में मनमानी बढ़ोत्तरी व्यापारियों की असंतुष्टि का बड़ा कारण भी था लेकिन वोट सभी ने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में ही किया।

                  उन्होंने कहा कि चुनाव में वोट केवल मोदी व योगी के नाम पर मिलने की बात कही जा रही थी। उनके नाम पर हर जगह वोट भी मिला। लेकिन प्रत्याशियों एवं पार्टी के नेताओं को अपने कार्यशैली पर भी काम करना चाहिए, अभी तक लोगो को लगता था कि किसी को टिकट मिल जाएगा, वह चुनाव जीत जाएगा, लेकिन अब कंडीडेट को काम करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि राममंदिर निर्माण में मोदी व योगी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। पूरी दुनिया में भारत की पहचान को बढ़ाने का काम मोदी सरकार ने किया है। सरकार के कार्यो की तारीफ़ पूरे विश्व में हो रही है। प्रेसवार्ता के दौरान कमल कौशल, शैलेन्द्र सोनी रामू, रमेश जायसवाल, विकास अग्रवाल, मो सिराज, साबिर राइन शानू, मोहित सिंह बॉबी आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments