Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याट्रक से भिड़ी बस, दो की मौत, दो गम्भीर

ट्रक से भिड़ी बस, दो की मौत, दो गम्भीर


◆ दो घायलों को जिला चिकित्सालय से किया गया रिफर


◆  मृतकों की नहीं हो पायी पहचान


अयोध्या। आगे चल रही ट्रक को बस ने पीछे से टक्कर मार दी। सड़क दुघर्टना में बस में सवार दो यात्रियों की मौत हो गई। दो अन्य घायल हो गये। दुर्घटना रविवार को लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोहावल स्थित एक पेट्रोल पम्प के पास हुई। समाचार लिखे जाने तक मृतको की पहचान नहीं हो पायी थी। पुलिस पहचान के प्रयास में जुटी थी।
बस जयपुर से गोरखपुर जा रही थी। सुबह करीब आठ बजे उसकी ट्रक से टक्कर हो गई। रफ्तार तेज होने के कारण वोल्बो बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जिसमें चार यात्री गम्भीर रुप से घायल हो गये। घायलो को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जिसमें चिकित्सक ने दो यात्रियों को मृत घोषित कर दिया। मृतको की पहचान नहीं हो पायी। घायलों की पहचान सिराज(52) पुत्र इदरीश निवासी बीरऊपुर कोतवाली नगर जिला बस्ती, धर्मेन्द्र कुमार (26) निवासी गोपालपुर थाना कुमारगंज के रूप में हुई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments