Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबंद हो चुके स्कूल में जलता हुआ मिला शव, जॉच में जुटी...

बंद हो चुके स्कूल में जलता हुआ मिला शव, जॉच में जुटी पुलिस

अम्बेडकर नगर । रविवार की सुबह उस समय हड़कम्प मच गया जब एक बन्द हो चुके स्कूल के भवन में एक जलते हुऐ शव को आस पास के ग्रामीणों ने देखा। शव जलने की सूचना पर वहां सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर बेवाना थानाध्यक्ष मय फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुँच गए। पुलिस जब पहुंची तो उस समय भी शव जल रहा था। हालाकि उस समय यह स्पष्ट नही हो रहा था कि शव महिला का है या पुरुष का है। पुलिस ने जल रहे शव को किसी तरह बुझाया, उसके बाद पता चला कि शव पुरुष का है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के लाख प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नही हो सकी।  बेवाना थाना क्षेत्र के भीतरीडीह गांव के बाहर एक निजी विद्यालय है जो बन्द हो गया है। चर्चा है कि हत्याकर शव को जलाया जा रहा था। घटना की जांच के लिए फोरेंसिक टीम के साथ ही आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। सीओ सदर सुरेश मिश्रा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments