Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकॉलेज से लौट रही छात्रा का दबंगों ने किया अपरहण का प्रयास,...

कॉलेज से लौट रही छात्रा का दबंगों ने किया अपरहण का प्रयास, मुकदमा दर्ज


अंबेडकरनगर। कालेज से पढ़ कर घर लौट रही छात्रा का मनचलों द्वारा छेड़खानी करते हुए अपहरण का प्रयास किया गया। पीडिता के चिल्लाने पर दौड़े आस पास के लोगों ने मनचलों को पकड़ लिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। मामला अकबरपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार ननिहाल में रह कर पढ़ाई कर रही छात्रा मंगलवार को जिला मुख्यालय के एक महाविद्यालय से पढ़ कर घर आ रही थी, तभी दबंग मनचलों जोगापुर निवासी साधु यादव व शुभम यादव ने रास्ते में छात्रा को जबरन रोक लिया और अपहरण करने की नीयत से हाथ पकडक़र व मुंह दबोच कर जबरन गाड़ी पर बैठाने का प्रयास किया। छात्रा द्वारा शोर मचाने के बाद थोड़ी दूर पर ही राशन की दुकान पर मौजूद लोगों ने दौड़ाकर दोनों मनचले युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया और जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के अपहरण का प्रयास करने वाले आरोपी युवकों को अकबरपुर कोतवाली लायी। पीड़िता का आरोप है कि दबंगों ने उसे धमकी दिया है कि यदि मामले की शिकायत पुलिस से करोगी तो जिंदा नहीं बचोगी। जिसके बाद से पीडिता और उसका परिवार डरा और सहमा हुआ है।

अकबरपुर थाना प्रभारी विरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर अन्य कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments