Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदबंगों ने युवक पर किया प्राण घातक हमला

दबंगों ने युवक पर किया प्राण घातक हमला


जलालपुर अंबेडकर नगर। पूर्व विवाद को लेकर दो दबंग युवकों ने एक युवक पर प्राण घातक हमला कर दिया। हमले से घायल  युवक जीवन और मौत के बीच जूझ रहा है। मामला जलालपुर कोतवाली के वाजिदपुर देहात मोहल्ला का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते बुधवार शाम को गांव निवासी हिंदू युवक राहुल कुमार का इसी मोहल्ले की सिद्धू और सिड्डू नामक दो युवकों से जमालपुर चौराहा पर मूंगफली की दुकान पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों मुस्लिम युवकों ने हिंदू युवक राहुल की वही पिटाई कर दिया था।रात में ही उक्त दोनों युवकों ने राहुल कुमार पर धारदार हथियार से हमला कर उसे मरणासन्न कर सुनसान स्थान पर मृत समझकर  फेंक दिया। जब युवक अपने घर देर रात नही पहुचा तो परिजन खोजने लगे। खोजते खोजते युवक खून से लतपथ तथा मरणासन्न हालत मे नदी के किनारे पाया गया। इलाज हेतु निजी अस्पताल में युवक की दशा गंभीर होने पर गुरुवार को परिजन उसे कोतवाली ले गए जहां से पुलिस ने उसे पहले नगपुर इसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। जब पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं किया तो शुक्रवार की सुबह कुछ लोग आरोपी के घर पहुंचे जहां बवाल किया।सूचना पर सीओ देवेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित परिवार से बात कर उन्हें समझा कर वापस लौट गए।उन्होंने पुलिस को मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धारा बढ़ाकर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments