Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने जमकर मचाया तांडव, छतिग्रस्त की बोलेरो

जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने जमकर मचाया तांडव, छतिग्रस्त की बोलेरो


 जलालपुर अंबेडकर नगर। बीती रात दबंगो द्वारा आबादी की जमीन पर जबरिया कब्जा करने की नीयत से घर पर दर्जनो की संख्या मे लाठी,डंडा आदि लेकर तांडव मचाना शुरू कर दिया साथ ही पथराव करते हुए चार पहिया वाहन को क्षतिग्रस्त करते हुए दरवाजे से मोबाइल व साइकिल उठा ले गये। पीडित ने पुलिस से शिकायत कर कार्यवाही की मांग किया है। प्रकरण मालीपुर थानाक्षेत्र के ताराखुर्द गाँव की है। गाँव के सुनील कुमार यादव जिसके घर के सामने आबादी की जमीन है जिस पर पडोस के पंचम,रघुनाथ,राधेश्याम,फूलचन्द आदि जबरिया कब्जा करना चाहते है। जिस पर इससे पूर्व भी विवाद हो चुका है। इसी को लेकर मंगलवार की रात करीब 11बजे दर्जनो की संख्या मे लाठी,डंडा आदि लेकर गालीगलौज करते हुए पथराव कर दिया। पथराव मे जहां बोलोरो गाड़ी  क्षतिग्रस्त हो गयी वही दरवाजे से मोबाइल व साइकिल उठा ले गये। पीडित हालात को देखकर जान बचाते हुए घर के अन्दर घुसकर दरवाजा बंद कर लिए। सूचना पर डायल 112 भी पहुची। पीडित सुनील कुमार ने थाना पहुच कर शिकायती पत्र देते हुए कार्यवाही की मांग किया है। क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि मामला संज्ञान मे जांच कर उचित कार्यवाही की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments