Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबीच राह दबंगों ने मचाया तांडव, युवक को रोक कर जमकर की...

बीच राह दबंगों ने मचाया तांडव, युवक को रोक कर जमकर की पिटाई, बाइक को भी किया छतिग्रस्त


◆ पीड़ित ने लगाया फायरिग किए जानें का आरोप


जलालपुर अम्बेडकरनगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के मछली गांव स्थित पचहत्तर की बाग के निकट बाइक सवार युवक को कुछ दबंगों ने रोक कर पीटना शुरू कर दिया। गुस्साए दबंगों ने युवक की बाइक को तोड़कर क्षतिग्रस्त करते हुए बरियावन की तरफ फरार हो गये। पीड़ित व स्थानिय लोगों के द्वारा फायरिंग की बात बताई जा रही है, लेकिन पुलिस ने फायरिंग की घटना से इनकार किया है । वहीं घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। । सम्मनपुर थाना क्षेत्र के रुकनुद्दीनपुर निवासी हिमांशु यादव नोयडा में रहकर पढ़ाई करता है। परीक्षा के बाद वह अपने घर आया था। शनिवार को हिमांशु बाइक से अपने एक दोस्त के साथ किसी काम से अकबपुर जा रहा था। जैसे ही वह मछली गांव स्थित पचहत्तर की बाग के पास पहुंचा था, उसी समय पहले से रेकी कर रहे दबंग आधा दर्जन से अधिक संख्या मे कई बाइक से ओवरटेक कर हिमांशु को रोक लिया और उसके ऊपर हमला बोल दिया। जिससे हिमांशु गंभीर रुप से घायल हो गया और दबंगों ने पीट पीटकर युवक की बाइक तोड़ डाली। चर्चा है कि दबंग युवकों ने कई राउंड फायरिंग की और असलहा लहराते हुए बरियावन की तरफ फरार हो गये। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पान्डेय ने फायरिंग की पुष्टि से इन्कार किया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर कठुआ पुल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला जाए तो घटना की सत्यता सामने आ सकती है। अकबरपुर क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि घटना में राज यादव निवासी पकड़ी भोजपुर, अंश यादव उर्फ डब्बू निवासी खपुरा, आयुष और पप्पू यादव निवासी अमरौला के खिलाफ पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। राज यादव तथा अंश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments