Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगर शौच करने से नाराज दबंगों ने दो महिलाओं को पीटा, मुकदमा दर्ज

 शौच करने से नाराज दबंगों ने दो महिलाओं को पीटा, मुकदमा दर्ज

जलालपुर,अंबेडकरनगर। शौच करने से नाराज दबंग विपक्षियों ने गाली गलौज देते हुए घर में मौजूद दो महिलाओ की लाठी डंडा से पिटाई कर दिया। पिटाई से दोनो महिलाए गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर अवस्था में दोनो महिलाओ को ग्रामीण थाना लाए जहां से पुलिस ने उनकी गंभीर हालत देख नगपुर अस्पताल भेज दिया जहां से दोनो को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। घटना रामपुर दुबे गांव की है। शुक्रवार सुबह   सबीना की छोटी पुत्री ने शौच कर दिया, इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। विपक्षी गाली गलौज और आमदा फौजदारी हो गया।विपक्षी रोहित, बदामा और काजल ने गाली गलौज देते हुए लाठी डंडे से बेरहमी से पिटाई शुरू कर दिया। पिटाई से सबीना का जहां दोनो हाथ टूट गया वहीं शाहजहां को गंभीर चोटें आई।थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि तीन आरोपियों के विरुद्ध मारपीट समेत अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments