Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबरसात के पानी को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने मां बेटी...

बरसात के पानी को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने मां बेटी को पीटा


जलालपुर अंबेडकर नगर। बरसात से घर के सामने जमा हुए पानी को हटाने तथा उस स्थान पर मिट्टी को पाटने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष द्वारा मिट्टी पाट रही मां बेटी की जमकर पिटाई कर दी गई। पीड़ित मां  की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। प्रकरण जैतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुर का है। उक्त गांव की निवासिनी गेना देवी पत्नी विजय कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीते दिनों हुई बारिश के कारण उसके दरवाजे पर पानी जमा हुआ था। बीते शुक्रवार की रात को वह जमा हुआ पानी निकालने हेतु उस स्थान पर मिट्टी पाट रही थी। उक्त स्थान पर मिट्टी पाटने की रंजिश को लेकर विपक्षी रमाशंकर निषाद, रोशन व रंजय द्वारा एकजुट होकर रात में लगभग 11 बजे आकर महिला के साथ गाली गलौज करने लगे। महिला द्वारा विरोध जताने पर विपक्षियों द्वारा लाठी डंडे से महिला पर हमला बोल दिया गया। बीच बचाव में दौड़ी महिला की पुत्री को लोगों ने नहीं पिटाई कर दिया। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों द्वारा बीच बचाव किया गया जिस पर विपक्षीगण जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घटना से आहत महिला ने स्थानीय थाने में तहरीर देते हुए जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है जिस पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments