Thursday, March 12, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदबंगों ने युवक को पीटा मुकदमा दर्ज

दबंगों ने युवक को पीटा मुकदमा दर्ज


जलालपुर अम्बेडकर नगर। मित्र को रेलवे स्टेशन छोड़ कर वापस आरहे युवक की रास्ते में गाड़ी रोक कर पिटायी कर दी गयी और जेब से चार हजार रुपये भी छीन लिए । शिकायत पर जैतपुर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जैतपुर थाना क्षेत्र के पैकोली गांव निवासी रवि मौर्य ने पुलिस से शिकायत किया है कि वह बीते बुधवार को अपने मित्र को मालीपुर रेलवे स्टेशन छोड़ कर आरहा था और जैसे ही विजय नगर चौराहे पहुंचा वैसे ही गांव के राहुल मौर्य,अमित प्रजापति व रामभवन चारपहिया वाहन से ओवरटेक करते हुए सामने वाहन खड़ी कर दिया। और गाड़ी से खींच कर गाली गलौज देते हुए  पिटाई शुरू कर दी। इसी दौरान विपक्षी रामभवन ने उस का दोनों हाथ पकड़े रहा और अमित उस को मारता रहा इस बीच अमित ने उस की जेब में रहे चार हजार रुपये भी निकाल लिये। शिकायत पर  पुलिस ने सभी विपक्षियों के विरुद्ध पैसा निकालने व मार पीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।  जैतपुर थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरि ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments