Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरछेड़खानी का उलाहना लेकर गई महिला की दबंगों ने की पिटाई, मुकदमा...

छेड़खानी का उलाहना लेकर गई महिला की दबंगों ने की पिटाई, मुकदमा दर्ज


जलालपुर अम्बेडकर नगर।अश्लील हरकत करने की उलाहना देने गए लोगों की पिटाई करने के मामले में पुलिस ने पीड़ित कि तहरीर पर छेड़छाड़ ,हत्या का  प्रयास करने समेत विभिन्न धाराओ में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

प्रकरण कटका थाना क्षेत्र के एक गांव का है पीडिता ने तहरीर देते हुए बताया कि 13 अप्रैल को देर शाम मेरी देव रानी की बेटी उपली लेने जा रही थी कि रास्ते में गांव के ही राधेश्याम नशे की हालत में उसका हाथ पकड़ कर छेड़खानी करने लगा घर पहुंची बालिका ने परिजनों को आप बीती बताई। जिसका उलाहना देने जब देवरानी विपक्षी राधेश्याम के घर गई और पूछा कि लड़की के साथ गंदी हरकत क्यों किए इतने में राधेश्याम, फूला देवी,जयप्रकाश , माता प्रसाद समेत अन्य लोगो ने लाठी डंडे से मारना पीटना शुरु कर दिया । मेरे देवरानी को खींचकर घर में ले गए जहां बुरी तरीके से मारा पीटा और उसका सर फट गया बीच बचाव के लिए पहुंचे अन्य लोगों को भी मारना पीटना शुरू कर दिया  जिससे उन लोगों को भी गम्भीर चोटे आई।

पीडिता की तहरीर पर कटका पुलिस ने राधेश्याम, माता प्रसाद, फूला देवी, जयप्रकाश ,अमरावती व जशोदा के विरूद्ध 147,323,504,506,308  समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार  बताया कि मामले में मुकदमा पंजीकृत करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments