Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरविद्यालय से घर लौट रहे छात्र को दबंगों ने पीटा, पुलिस ने...

विद्यालय से घर लौट रहे छात्र को दबंगों ने पीटा, पुलिस ने दर्ज़ किया मुकदमा


जलालपुर अम्बेडकर नगर। विद्यालय से वापस आ रहे दलित छात्र की दर्जन भर लोगों ने पिटायी कर दी । शिकायत पर पुलिस ने चार ज्ञात व अन्य अज्ञात के विरुद्ध एससी एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली जलालपुर अंतर्गत मंगुराडिला मदरहा निवासी  सिकंदर ने शिकायत किया है कि उस का पुत्र विकास गुरुवार को बड़ा गांव विद्यालय में किताब देने के लिए गया था वापसी में जब वह घर जाने लगा तो विशाल, सूरज,वैभव अपने अन्य 10-12 अज्ञात लोगों ने उसे बुलाया और जाति सूचक गाली देते हुए मारपीट करने लगे। पिटायी से  आंख के करीब गहरी चोट आयी। आरोप है विपक्षी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। मामलें में पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध एससी एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments