Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशादी समारोह में चली गोली,युवक घायल

शादी समारोह में चली गोली,युवक घायल

अंबेडकर नगर। लाख प्रयास के बाद भी शादी समारोह में हर्ष फायरिंग पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। जिला मुख्यालय पर रविवार की रात में शादी समारोह में चली गोली से एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया, उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया जहां हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के विद्युत उपकेंद्र के निकट एक मैरेज लॉन में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब अचानक गोली चलने लगी। गोली लगने से शादी समारोह में आया इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के बुढ़नापुर निवासी 18 वर्षीय हर्ष वर्मा पुत्र रमाकांत बर्मा घायल हो गया। चर्चा है की फायरिंग घरातियों द्वारा किया जा रहा था। गोली हर्ष के दाहिने जंघे में लगी और आरपार हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments