Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबसपा की बूथ स्तरीय बैठक, संगठन की मजबूती और सरकार की नीतियों...

बसपा की बूथ स्तरीय बैठक, संगठन की मजबूती और सरकार की नीतियों पर जमकर बरसे नेता


जलालपुर, अंबेडकर नगर। बहुजन समाज पार्टी ने शुक्रवार को सेक्टर बलुआ बहादुरपुर व मेलहिया बाग में बूथ स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित कर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने भ्रष्टाचार, महंगाई और जनविरोधी नीतियों को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।

बैठक में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुटता बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता किसी के बहकावे में न आएं और संघठनात्मक एकता बनाए रखें, तभी समाज में पार्टी की ताकत दिखेगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में अधिकारी बेलगाम हो चुके हैं। गरीब, मजदूर और आम नागरिकों की कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पुलिस विभाग पूरी तरह निरंकुश हो गया है, जिससे पीड़ितों को थानों में न्याय नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने दावा किया कि सत्ता में आने पर बसपा सभी वर्गों को न्याय दिलाएगी और समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सुविधा पहुंचाएगी।

इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से बसपा को समर्थन देने की अपील करते हुए कहा कि “बसपा की सरकार में कानून का राज था, अब फिर से जनता को वही शासन चाहिए।” उन्होंने पार्टी की पूर्ववर्ती सरकारों की उपलब्धियां भी गिनाईं और कहा कि बसपा शासनकाल में सभी वर्गों को समान अधिकार मिला था।

बैठक में डॉ. दयाराम राजभर, जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सावंत, अरविंद गौतम, तिलकधारी गौतम, रामनयन निर्दोष, समीर चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में संगठन को और अधिक सक्रिय व सशक्त करने की रणनीति पर चर्चा की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments