Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबसपा जोनल कोऑर्डिनेटर ने जनसभा कर विरोधी पार्टियों पर साधा निशाना

बसपा जोनल कोऑर्डिनेटर ने जनसभा कर विरोधी पार्टियों पर साधा निशाना

जलालपुर अम्बेडकर नगर। बसपा प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए बसपा के जोनल कोऑर्डिनेटर घनश्याम चंद्र खरवार के नेतृत्व में बसपा कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिषद के नव विस्तारित महमदपुर हमज़ा क्षेत्र में जनसभा की। इस जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा के जोनल कोऑर्डिनेटर घनश्याम चंद खरवार ने सपा, कॉग्रेस और बीजेपी पर जमकर हमला बोला और कहा कि ये दलित विरोधी है और गौतम बुद्ध और बाबासाहेब के योगदान को स्मरण करते हुए वार्ड के सभी निवासियों से विकास हेतु मत देने की अपील किया। जनसभा के बाद प्रेस वार्ता करते हुए उन्होंने दावा किया कि बसपा सारी एंटी इनकंबेंसी को धता बताते हुए पुनः भारी बहुमत से नगर पालिका परिषद पर कब्जा जमाएगी। इस अवसर पर रामनयन  निर्दोष जोनल इंचार्ज अयोध्या मंडल, बसपा जिलाध्यक्ष सुनील सावंत,  जिला उपाध्यक्ष बलराम निषाद, पूर्व जिला अध्यक्ष चुन्नीलाल गौतम, पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष कमर हयात, सभासद प्रत्याशी मंजूलता शर्मा समेत तमाम कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments