Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि निकाय चुनाव में बसपा व भाजपा...

बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि निकाय चुनाव में बसपा व भाजपा की दिखेगी लड़ाई

अयोध्या। नगर के चुनाव और संगठन की मजबूती का जायजा लेने बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल अयोध्या पहुंचे। उन्होंने पार्टी कार्यालय पर संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की। प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने बताया कि पहले बहन जी ने उत्तर प्रदेश के सभी जिम्मेदार साथियों को बुलाकर एक बैठक की थी और नगर निगम, पालिका और टाउन एरिया में अध्यक्ष और पार्षद का चुनाव लड़ने के लिए बहन जी ने सब को जिम्मेदारी दी है। तभी से हमारे संगठन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी जिले के विधानसभा के सभी पदाधिकारी प्रत्याशियों के साथ काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में महंगाई इतनी बढ़ गई है कि आम जनता का जीना दूभर हो गया है, व्यापारी परेशान है। उन्होंने कहा कि बहन जी ने बसपा के हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता को प्राथमिकता दी है कई वर्षों से बसपा की सेवा कर रहे राममूर्ति यादव को बहन जी ने अपना आशीर्वाद देकर उनको महापौर का प्रत्याशी बनाया है इसके साथ साथ जो अन्य दलों से लोग बसपा परिवार में जुड़ रहे हैं उनका स्वागत है निश्चित तौर पर इससे निकाय चुनाव में बहुजन समाज पार्टी और भाजपा की ही लड़ाई देखने को मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments