Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबसपा ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए कसी कमर, 9 अक्टूबर...

बसपा ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए कसी कमर, 9 अक्टूबर को विशाल जनसभा


अयोध्या।  उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी ने दावा किया है कि आगामी चुनाव में बसपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। इसी कड़ी में पार्टी ने संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर 9 अक्टूबर को लखनऊ के कांशीराम स्मारक पर विशाल जनसभा आयोजित करने की घोषणा की है। बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने बुधवार को बताया कि इस जनसभा में पांच लाख से अधिक लोगों की भीड़ जुटने की संभावना है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन कार्यकर्ताओं में जोश भरने और पार्टी की ताकत का प्रदर्शन करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता अब बसपा के साथ है और 2027 में बसपा की सरकार बनने जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मायावती की अगुवाई में बसपा फिर से सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि यह जनसभा न केवल पार्टी की ताकत दिखाएगी, बल्कि प्रदेश की राजनीति को नई दिशा भी देगी।

इस दौरान महापौर के करीबी आरिफ आबिदी पर लगे आरोपों पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपा के पहले महापौर पर भी आरोपों की झड़ी लगी थी और वर्तमान महापौर भी उसी राह पर नजर आ रहे हैं। बसपा का यह आयोजन आगामी चुनाव से पहले पार्टी के राजनीतिक संदेश को जनता तक पहुँचाने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments