Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबहन को लेने जा रहे भाई की सड़क दुर्घटना में मौत

बहन को लेने जा रहे भाई की सड़क दुर्घटना में मौत


जलालपुर अंबेडकर नगर। बहन को लिवाने जा रहे बाइक सवार भाई को तीव्र गति से आ रही अज्ञात पिकअप ने  पीछे से टक्कर मारते हुए फरार हो गया। राहगीरों द्वारा घायल को  एंबुलेंस से इलाज हेतु  अस्पताल भिजवाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया । मृत्यु की खबर सुनकर परिजनो मे कोहराम मच गया। मामला  जलालपुर थाना क्षेत्र के मालीपुर रोड हाजीपुर के पास मंगलवार को दोपहर में घटित हुई । जानकारी के अनुसार मालीपुर थाना क्षेत्र के बैरागल गांव निवासी दीपक पुत्र राम कुमार उम्र 35 वर्ष अपनी बाइक से अकेले कटका थानाक्षेत्र के पर्वतपुर गांव में बहन को लिवाने के लिए जा रहा था तभी तीव्र गति से आ रही अज्ञात पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरो द्वारा घायल को इलाज हेतु एंबुलेंस से  नगपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर जलालपुर थाना के उपनिरीक्षक रमेश शुक्ला कांस्टेबल आनंद प्रताप सिंह व राहुल यादव पहुंचे और शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments