Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजिला अस्पताल के ब्लड बैंक में हावी दलाल तंत्र - ऑनलाइन लिया...

जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में हावी दलाल तंत्र – ऑनलाइन लिया रक्त दिलाने के लिए रूपये


◆ रूपये लेने वाले की पहचान व फोटो स्वास्थ्य विभाग के पास


अयोध्या। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। रक्त उपलब्ध कराने को भी दलालों ने अपनी कमाई का जरिया बना लिया है। रुदौली क्षेत्र की एक प्रसूता को जब खून की जरूरत पड़ी, तो एक दलाल ने तीमारदार से ऑनलाइन सात हजार रुपये वसूल कर खून दिलाया। शिकायत पर सीएमओ डॉ. सुशील कुमार बानियान ने मौके पर पहुंचकर जांच की और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

प्रसूता रीना को खैरनपुर सीएचसी से गंभीर एनीमिया की हालत में जिला महिला अस्पताल रेफर किया गया था। तीमारदार अरविंद कुमार जब ब्लड बैंक पहुंचे, तो उन्हें डोनर न होने की बात कहकर मना कर दिया गया। इसी दौरान ब्लड बैंक के पास एक युवक मिला जिसने सात हजार रुपये में खून उपलब्ध कराने की बात कही। तीमारदार ने ऑनलाइन भुगतान किया, और आधे घंटे बाद खून दे दिया गया।
सीएमओ ने बताया कि यह सेवा जेएसवाई लाभार्थियों के लिए पूरी तरह निःशुल्क है, यहां तक कि जांच शुल्क भी नहीं लिया जाता। पैसे लेने वाले की पहचान गौतम कुमार के रूप में हुई है, जिसकी तस्वीर भी स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।


लगते रहे हैं जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पर लग चुके हैं ऐसे आरोप


जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक ने इस तरह के आरोप पहले भी लग चुके है। जिला अस्पताल में दलाल 5 से 8 हजार में खून का सौदा करते है। दो वर्ष पूर्व सिफलिस जैसी गम्भीर बीमारी से ग्रसित व्यक्ति दो महीने में छः बार रक्त देने का मामला भी सामने आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments