Saturday, March 7, 2026
HomeNewsबिहार से बच्चों को अयोध्या लाकर भीख मंगवा रहा था, पुलिस ने...

बिहार से बच्चों को अयोध्या लाकर भीख मंगवा रहा था, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अयोध्या। रामनगरी में बिहार के बच्चों से जबरन भीख मंगवाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सीतापुर निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस घटना को लेकर पुलिस सक्रिय हो गयी है। गिरफ्तार अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी हासिल की जा रही है।
एसएसपी राजकरन नैय्यर ने कहा कि अयोध्या थाना क्षेत्र के लक्ष्मण घाट चौकी प्रभारी को पेट्रोलिंग के दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध रुप से तीन बच्चों को ले जाते दिखाई दिया। पुलिस उस व्यक्ति व बच्चों को थाने ले आयी। जांच में तीनो बच्चे उस युवक से सम्बंधित नहीं पाये गये। पूछताछ के दौरान एक बच्चे ने बताया कि युवक उसे मधेपुरा बिहार रेलवे स्टेशन से लेकर अया था। मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। उन्होने कहा कि एसपी मधेपुरा से बात करके बच्चों के परिजनों से सम्पर्क स्थापित किया गया। जब तक परिजन नहीं आ जाते। बच्चों को बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments