Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदो बाइकों की सीधी टक्कर में दोनों बाइक चालकों की दर्दनाक मौत

दो बाइकों की सीधी टक्कर में दोनों बाइक चालकों की दर्दनाक मौत


बसखारी अंबेडकर नगर। दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर में दोनों मोटरसाइकिल चालकों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि इस हादसे में एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज  जिला अस्पताल में चल  रहा है। दुर्घटना बसखारी थाना क्षेत्र के पटना मुबारकपुर के निकट मंगलवार की शाम उस समय हुई जब जकीरूल्लाह उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी नीवा हुसैनपुर थाना अलापुर अपने पुत्र रैयानी उम्र लगभग 8 वर्ष के इलाज के लिए मोटरसाइकिल  से बसखारी की तरफ जा रहे थे। सामने से आ रही कि मोटरसाइकिल से जोरदार टक्करहो गई। जिसमें मोटरसाइकिल सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंचे पुलिस ने तीनों को स्थानीय लोगों की मदद से बसखारी सीएससी पहुंचाया जहां पर दोनों मोटरसाइकिल सवार चालकों को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि बच्चे की स्थिति को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरे चालक की पहचान धर्मपाल उम्र 28 वर्ष पुत्र वंश बहादुर निवासी जंगला हथिनाराज आलापुर के रूप में हुई है। मौत की खबर सुनकर दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पंचनामा पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संत कुमार सिंह ने बताया कि दोनों शव का पंचनामा भारत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रार्थना पत्र मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments