Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसीमा सुरक्षा बल के जवान की अचानक बिगड़ी तबियत मौत

सीमा सुरक्षा बल के जवान की अचानक बिगड़ी तबियत मौत

अम्बेडकर नगर। सीमा सुरक्षा बल (एस०एस०बी) के जवान की तवियत अचानक बिगड़ गई। असिस्टेंट कमान्डेन्ट द्वारा उसे जिला चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी भी जिला चिकित्सालय पहुँच कर आवश्यक जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।

सीमा सुरक्षा बल 50 बलराम पुर की यूनिट लगभग 12 दिन पूर्व शहजादपुर के राम समूझ सुरसती पी जी कालेज में रुकी थी। गुरुवार की सुबह पी टी के बाद कमरे में पहुंचे 31 वर्षीय जवान बन्दारू चंद्र नायडू पुत्र बन्दारू डेमदु निवासी किलविनी प्लेम थाना पेंडुरथी जिला विशाखा पट्टनम आंध्र प्रदेश की तबियत अचानक बिगड़ गई, उसे असिस्टेंट कमांडेंट सोवनदेब सिमलाई ने अन्य जवानो के सहयोग से उसे लेकर जिला चिकित्सालय पहुँचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र मौर्य ने बहाया कि प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत की बात सामने आ रही है पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का स्पष्ट कारण पता चल सकेगा। जवान के घर सूचना दे दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments