Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअंबेडकर नगर महोत्सव में आयेंगे बालीबुड पार्श्व गायक  कैलाश खेर व बॉलीवुड...

अंबेडकर नगर महोत्सव में आयेंगे बालीबुड पार्श्व गायक  कैलाश खेर व बॉलीवुड प्ले बैक सिंगर शबाब सबरी


अंबेडकर नगर। जनपद का 28 वा स्थापना दिवस मनाए जाने के संबंध में हवाई पट्टी अकबरपुर में तैयारिया तेज हो गई है।   अंबेडकर नगर महोत्सव पर तीन दिवसीय 27, 28 व 29 सितंबर को एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा। जिसके अंतर्गत प्रदेश और देश के प्रसिद्ध कलाकारों को आमंत्रित किया गया।साथ ही साथ जनपद की प्रतिभाओं को भी मंच प्रदान किया जाएगा। इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को भी प्रतिभाग करने के लिए कहा गया है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों के मनोरंजन के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं भी की जाएगी। जिससे जनपद वासी जिसमें महिला, पुरुष व बच्चे सभी प्रतिभाग कर उत्सव के माहौल में आनंद उठा सकते हैं।

      अंबेडकर नगर महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत 27 सितंबर  को कैलाश खेर बालीबुड पार्श्व गायक का कार्यक्रम किया जा रहा है। 28 सितंबर को बॉलीवुड प्ले बैक सिंगर शबाब सबरी का कार्यक्रम किया जा रहा है। 70 विद्यालयों के छात्र/ छात्राओं द्वारा रंगोली, पेंटिंग, लोकगीत, नाटक तथा अन्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। लखनऊ के बाल कलाकार द्वारा भी कार्यक्रम किया जाएगा। 28 सितंबर को कवि सम्मेलन कार्यक्रम कवि सम्मेलन टीम विनीत चौहान (अलवर) शशिकांत यादव (देवास) कमलेश राजहंस (सोनभद्र)

अमन अक्षर (इंदौर) पंकज पलाश (शाजापुर) सुनील व्यास (मुम्बई) निधि गुप्ता कशिश (जबलपुर) सौरभ जायसवाल (लखनऊ) अभय निर्भीक – संयोजक (अम्बेडकर नगर) किया जाएगा।कार्यक्रम का समापन मुख्य सचिव तथा डीजीपी द्वारा प्रतिभाग कर किया जाएगा। 28 सितंबर को प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments